Thursday, July 30, 2026

मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठआयुक्त सभागार में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी की संयुक्त अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अपर आयुक्त उद्योग द्वारा आयुक्त, अन्य अधिकारीगण एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के स्वागत के साथ किया गया। बैठक का संचालन अपर आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया।


बैठक में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कारीगरों द्वारा सोना लेकर भाग जाने की मुख्य समस्या से अवगत कराया और निस्तारण न होने पर उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस विभाग ने अवगत कराया कि समय-समय पर सोना व्यापारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आहूत की जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा बाजार में पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है। डीआईजी द्वारा बुलियन एसोसिएशन से एफआईआर की सूची मांगी गई। चैंबर ऑफ कॉमर्स से उपस्थित राकेश रस्तोगी ने शहर में जाम की समस्या एवं सड़कों से औद्योगिक क्षेत्रों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस क्रम में डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को उक्त समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर आयुक्त उद्योग मेरठ जोन, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, उपायुक्त उद्योग गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, राज्य कर विभाग, बाट माप नियंत्रक अधिकारी, उप श्रमायुक्त गाजियाबाद, पुलिस अधीक्षक नगर, उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण सहित राजकुमार शर्मा प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती, पंकज कुमार जैन लघु उद्योग भारती, विजय आनंद अग्रवाल अध्यक्ष मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन, पंकज कुमार गुप्ता यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स, अध्यक्ष मिडफो एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment