Saturday, July 11, 2026

विद्यार्थियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अभिभावक की तरह बरसाया दुलार

सपना सी.पी. साहू 

नित्य संदेश, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में बच्चों के प्रति बेहद सहज और संवेदनशील रूप देखने को मिला, जहां वे अपने संबोधन के बाद प्रोटोकॉल छोड़कर सीधे स्कूली विद्यार्थियों के बीच जा बैठे। 

बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने न केवल मंच से बच्चों का हौसला बढ़ाया, बल्कि कार्यक्रम के समापन के पश्चात वे खुद को रोक नहीं पाए और सीधे दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों के पास पहुंच गए। 

उन्होंने एक अभिभावक की तरह बच्चों पर स्नेह और दुलार बरसाया, जिससे वहां मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चे बेहद उत्साहित हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों से बेहद आत्मीयता से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, रुचियों व भविष्य के सपनों के बारे में जाना। 

मुख्यमंत्री को अपने इतने करीब पाकर बच्चों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। प्रशासन और सुरक्षा घेरे से परे, बच्चों के साथ बिताए उनके ये पल पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम के सबसे खूबसूरत और यादगार क्षण बन गए।


(सभी छायाचित्र — नवीन मौर्य)

No comments:

Post a Comment