Monday, July 20, 2026

छात्रों को प्रदान किए गए 75-75 एआई कार्ड्स

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शिक्षासेतु मिशन ने सोमवार को शास्त्री नगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व सरस्वती शिशु मंदिर में 75-75 एआई कार्ड्स प्रदान किए गए। संचालक रिची सूद ने बताया कि कम्प्यूटर सीख रहे विद्यार्थी एआई कार्ड्स की मदद से ढाई माह में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेसिक उपयोग, महत्व और जोखिम आदि के 7 विषय आसानी से समझ सकेंगे। एआई का उपयोग समाज के हित में जिम्मेदारी के साथ करना अनिवार्य है। इस अवसर पर कम्प्यूटर विभाग के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी, कम्प्यूटर टीचर सौरभ सिंह, देव शर्मा व रेनू सागर आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment