Friday, July 24, 2026

3.13 करोड़ की जिला कृषि कार्य योजना को मिली मंजूरी

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठविकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित नेशनल फूड सिक्योरिटी एवं पोषण मिशन, मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेज, नेशनल मिशन ऑन एडीबिल ऑयल, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, नमामि गंगे, पीकेवीवाई एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025-26 में आयोजित कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया।


उप कृषि निदेशक ने बताया कि आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु 4.01 करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदित थी, जिसके सापेक्ष 97.14 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई और 88.19 लाख रुपये व्यय किए गए। वर्ष 2026-27 के लिए 3.13 करोड़ रुपये की जिला कृषि कार्य योजना तैयार की गई है, जिसे गवर्निंग बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष 2026-27 में उक्त सभी मिशनों के अंतर्गत करा जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दि कि किसानों के खेतों पर तकनीकी प्रदर्शनों का आयोजन किया जाए और अन्य किसानों को उन तकनीकों का अवलोकन कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि आत्मा के अंतर्गत स्किल ट्रेनिंग फॉर रूरल यूथ के लिए लाभार्थियों का चयन कर तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित करा जाएं।


बैठक में प्रगतिशील कृषक मदनपाल सिंह राली चौहान, राजकुमार बाफर, कमल सिंह चौहान, प्रेमचन्द शर्मा, सुनील फौजी भामोरी, हरिराम एवं डालचन्द आदि ने अपने अनुभव सदन के समक्ष रखे। इस अवसर पर कृषि, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान विभाग के अधिकारी, गवर्निंग बोर्ड के सदस्य, प्रगतिशील कृषक तथा आत्मा योजना में कार्यरत संविदा कार्मिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment