Wednesday, July 29, 2026

अवैध हथियार की गतिविधियों के विरुद्ध क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्रवाई, 2 शातिर आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस जप्त


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट में अवैध फायर आर्म्स तस्करों के विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त इंदौर द्वारा दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) एवं सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।


29.07.2026 क्राईम ब्रांच के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर रिजनल पार्क रोड, वृन्दावन गार्डन के सामने से मारुती स्विफ्ट कार (नंबर एमपी09आर3234) में बैठे दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 


कार की विधिवत तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर रखी थैली से 4 देशी पिस्तोल मय मैगजीन (4 जिंदा कारतूस सहित) बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उपरोक्त मश्रुका सहित मारुती स्विफ्ट कार एवं 3 मोबाइल फोन जब्त कर थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक- 110/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना  की जा रही है। आरोपियों से अन्य अपराधियों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ व कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी परसराम उर्फ परसिया श्रीवास्तव (उम्र 51 साल) निवासी  गुमास्ता नगर, इन्दौर, सोहेल उर्फ बलबली पटेल (उम्र 24 साल) निवासी बांक मस्जिद वाली गली, चन्दननगर, इन्दौर
 जप्त 4 देशी पिस्तौल मय मैगजीन एवं 04 जिंदा कारतूस (अनुमानित कीमत ₹1,00,000),  एक मारुती स्विफ्ट कार (एमपी09आर3234) तथा 03 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 5,00,000 जप्त की गई।

No comments:

Post a Comment