Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्वारा ग्रामीण शासकीय स्कूलों में 15,000 कापियों का वितरण

नित्य संदेश, इंदौर। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शासकीय स्कूलों में भारत विकास परिषद, तिलक शाखा इंदौर के द्वारा सदस्यों एवं अन्य दानदाताओं के सहयोग से लगभग 15000 कापियों का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम लगातार पिछले तेरह वर्षों से अनवरत जारी है। इस अवसर पर शासन के द्वारा बनाए जा रहे सांदीपनी विद्यालय में भी जाने का अवसर प्राप्त हुआ, उक्त विद्यालय बहुत ही शानदार बनाए गए हैं और इन स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता निश्चित तौर पर किसी अच्छे निजी विद्यालय से बेहतर है। 

इस कार्यक्रम को सम्पन्न करने में तिलक शाखा के सभी सदस्यों और विभिन्न शालाओं के शिक्षकों के द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों के साथ कार्यक्रम के प्रणेता श्री प्रथमेश जी देसाई, कार्यक्रम संयोजक श्री अमरीश पोरवाल, शाखा अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, सचिव श्री सुभाष वर्मा, शिक्षकगण प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती मनीषा मेवाड़ा के रूप में सक्रिय तौर पर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment