Tuesday, July 28, 2026

पीवीवीएनएल मुख्यालय में जन-सुनवाई, प्रबन्ध निदेशक ने सुनी 14 शिकायतें

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के ऊर्जा भवन स्थित मुख्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।


मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बुलन्दशहर, गाजियाबाद तथा अन्य क्षेत्रों से आए उपभोक्ताओं ने कुल 14 शिकायतें दर्ज कराईं। जन-सुनवाई में गीता देवी ने नए संयोजन, राम सिंह और दीप चन्द ने बिल संबंधी प्रकरण, सरिता देवी और नितिन सिंह ने पोल से संबंधित समस्या तथा अमित ने नए विद्युत संयोजन से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किया। प्रबन्ध निदेशक ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं और अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव है, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए और शेष प्रकरणों में नियमानुसार जाँच कर तय समयसीमा में कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (तकनीकी) एनके मिश्रा, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य अभियन्ता पीके सिंह, मो. सगीर, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्रा, अधीक्षण अभियन्ता मो. अरशद, अभिषेक सिंह, मनोज कुमार, स्टाफ आफिसर सोनम सिंह, अधिशासी अभियन्ता सौरभ मंगला, प्रशान्त सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment