Sunday, July 12, 2026

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 10,000 से अधिक पौधों का रोपण

 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रदेशीय वृहत वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज लाला लाजपत राय स्मारक (एलएलआरएम) मेडिकल कॉलेज, मेरठ में लगभग 15000 से अधिक पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया साथ ही साथ आगामी दिवसों में अधिक वृक्षारोपण हेतु योजना एवं स्थान का भी चिन्हीकरण हो चुका है। 

 

यह अभियान प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टाँक के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनुज त्यागी की योजनाबद्ध कार्ययोजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। इस महाअभियान में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। वृक्षारोपण महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर विधायक अश्विनी त्यागी, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर तथा पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर मेडिकल कॉलेज मेरठ की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ उषा शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्यों, कर्मचारीगण आदि ने भी प्रतिभाग किया। 

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ एस बालमणि बोस, डॉ. यास्मीन, डॉ. प्रेम मिश्रा, डॉ. तरुण पाल, डॉ. विजय जैसवाल, डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. दिनेश राणा सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, नर्सिंग संवर्ग के फैकल्टी मेंबर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

 

No comments:

Post a Comment