Sunday, July 12, 2026

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ वी0जी0आई0 मेरठ व विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’’ का शानदार शुभारम्भ

नित्य संदेश ब्यूरो

गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा संस्थान, वी0जी0आई0 मेरठ एवं वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’’ के अन्तर्गत “वृहद वृक्षारोपण समारोह एवं पर्यावरण जागरूकता रैली’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ “पाॅलिथीन मुक्त भारत’’ बनाने में सभी से अपना प्रभावी योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरी ने कहा कि हम सब मिलकर शपथ लेते है कि सभी सामाजिक आयोजन जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, नामकरण, संस्कार आदि शुभावसरों पर एक दूसरे को उपहार के रूप में पौधे भेंटकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी “क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया’’ के सपने को साकार करने में अपना प्रभावी योगदान देकर राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। 

अतिथि आई0ए0एस0 बलकार सिंह ने कहा कि एक दिन में 35 करोड़ वृक्षारोपण दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी हरित क्रांति है। इस अवसर पर “प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ- पर्यावरण बचाओ’’ विषय पर आयोजित संगौष्ठी को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं तेजी से जलवायु परिवर्तन का एकमात्र कारण यह है कि आज पढ़े-लिखे समृद्ध लोग भी प्रकृति से दूर होते जा रहे है। हम सभी को मिलकर प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करना होगा तभी “विनाश’’ के बिना “विकास’’ संभव है। इसके साथ ही हमें प्लास्टिक को अपने दैनिक जीवन से बिल्कुल खत्म करना होगा, तभी यह धरा सुरक्षित रहेगी। कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे ने कहा कि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी पूरे जुलाई माह लगातार वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करेंगे। 

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन सरकार में आवास आयुक्त बलकार सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ वेंकटेश्वरा अपने सामाजिक सरोकारों के लिए भी पूरे देश में जाना जाता है। आज इसी पहल के साथ मेरठ एवं मुरादाबाद प्रभाग में वेंकटेश्वरा एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अब तक लगभग दस हजार पौधों को रोपित किया जा रहा है, जोकि संस्थान की बहुत ही सराहनीय पहल है। आईए हम सब मिलकर इस धरा को हरित क्रांति द्वारा भारत को विश्व का स्वर्ग बनाने की पहल में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।   

श्री वंेक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अब्दुल कलाम सभागार में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’’ पर आयोजित “वृहद वृक्षारोपण समारोह एवं जागरूकता रैली’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरी, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, डाॅ0 मधु चतुर्वेदी आदि ने वृक्षारोपण करके किया। इस अवसर पर सी0डी0ओ0 अश्वनी मिश्र, ए0डी0एम0 गरिमा सिंह, एस0डी0एम0 चन्द्रकान्ता, डी0एफ0ओ0 राजीव सिंह, वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुुमार पाण्डेय, डाॅ0 एस0आर0 मालू, सीनियर एडवाईजर डाॅ0 विष्णु शर्मा, डाॅ0 बी0एस0 त्यागी, डाॅ0 आशिया वाहिद, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 चन्द्रकान्त, एस0एस0 बघेल, डाॅ0 माताप्रसाद, डाॅ0 ब्रजकिशोर, डाॅ0 विनय कुमार सिंह, डाॅ0 शेषनाथ मिश्रा, कौशल कुमार, डाॅ0 वरूण त्रिपाठी, डाॅ0 अभिषेक सिंह, उदित तिवारी, अनुपम, शक्ति ध्वज, सचिन, संजीव राय, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज चैधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment