Wednesday, June 24, 2026

राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. मीनाक्षी भराला ने तहसील मवाना में की महिला जनसुनवाई

• राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवाना तथा गौशाला का निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मवाना तहसील के सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ० मीनांक्षी भराला द्वारा महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की मा० सदस्या के संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र पर तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

सदस्या डॉ० मीनाक्षी भराला ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें, जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह खुलकर अपनी बात रखें। उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारी महिला उत्पीडन से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुये त्वरित कार्यवाही करें। जनसुनवाई के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवाना का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी व्यवस्थाए सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ की कार्यशैली एवं स्वच्छता की प्रशंसा की गयी। मा० सदस्या द्वारा वहाँ उपस्थित मरीजों से हालचाल लिया गया तथा वहाँ की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी की गयी। अस्पताल में उपस्थित मरीजों द्वारा अस्पताल के चिकित्सकों एवं वहाँ की व्यवस्थाओं के विषय में प्रशंसा की गयी।

सदस्या द्वारा मवाना की गौशाला का निरीक्षण भी किया गया जिसमें महोदया द्वारा वहाँ उपस्थित स्टाफ को गायों को पौष्टिक आहार खिलाने हेतु निर्देशित किया गया इसके साथ ही गौशाला में मक्खी मच्छर भगाने हेतु स्प्रे कराने, गायों को पिलाये जाने वाले पानी की सफाई कराने हेतु कहा गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसीलदार मवाना, क्षेत्राधिकारी मवाना प्रभारी सैन्टर मैनेजर वन स्टाप सैन्टर व विभिन्न विभागों से कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment