नित्य संदेश, इंदौर। रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने झुलसती गर्मी से आम जनता को बड़ी राहत दी। वहीं दूसरी तरफ देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।
पुणे से इंदौर आए इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को रनवे पर उतारा नहीं जा सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देश पर विमान को आसमान में चक्कर काटने के बाद पड़ोसी राज्य गुजरात के वडोदरा के लिए डायवर्ट करना पड़ा। इस घटनाक्रम के कारण बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा और वे भारी परेशान हुए।
हवा में चक्कर काटता रहा विमान
विमानतल से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-284/701) अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार के आसमान पर पहुंच चुका था, लेकिन ठीक उसी समय शहर में करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
तेज बारिश के कारण रनवे के आसपास दृश्यता अचानक बेहद घट गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने कुछ देर हवा में ही विमान के चक्कर लगाए, लेकिन मौसम में सुधार न होता देख आखिरकार फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में कुल 112 यात्री सवार थे।
मौसम साफ होने पर वडोदरा से लौटा विमान
इसके बाद इंदौर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठाया गया और फ्लाइट अपने निर्धारित समय (7.20 बजे) से करीब दो घंटे की देरी से सुबह 9.20 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो सकी। फ्लाइट के डायवर्ट और लेट होने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा वक्त गुजारना पड़ा।
कल भी लेट हुई थीं 6 उड़ानें
इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। आज की इस बड़ी गड़बड़ी से ठीक एक दिन पहले भी एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कुल 6 प्रमुख उड़ानें अपने तय समय से काफी देरी से संचालित हुईं।




No comments:
Post a Comment