Thursday, June 11, 2026

सनातन संगम न्यास की अभिनव पहल, सामाजिक समरसता और जातिगत भेदभाव मिटाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम

 

जातिगत दीवारें तोड़ने वालों को मिलेगा मधु-हर सम्मान’, सनातन संगम न्यास ने मांगे नामांकन

 

नित्य संदेश ब्यूरो 


मेरठ। सनातन संगम न्यास एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में मधु-हर सम्मानका भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए सनातन संगम न्यास द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। संस्था ने मधु-हर सम्मानके लिए ऐसे आदर्श दंपत्तियों एवं परिवारों से नामांकन आमंत्रित किये जा तहे है, जिन्होंने अपने पुत्र अथवा पुत्री का विवाह के मध्य अंतर्जातीय ( सवर्ण एवं अनुसूचित जाति) संपन्न कराकर सामाजिक एकता और सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य किया है।

 

सनातन संगम न्यास के अनुसार यह सम्मान विशेष रूप से उन परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है जिन्होंने जाति की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता, पारिवारिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी है। इस पहल का उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत दूरी को कम करना तथा नई पीढ़ी को समानता, सम्मान और भाईचारे का संदेश देना है। सनातन संगम न्यास का मानना है कि अंतरजातीय विवाह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे परिवार, जिन्होंने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देते हुए अपने बच्चों के विवाह को सहर्ष स्वीकार किया और दोनों परिवारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित किए, वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्हीं आदर्श परिवारों को पहचान देने और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मधु-हर सम्मानकी शुरुआत की गई है।

 

सनातन संगम न्यास ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को अपने नाम, जाति/वर्ण, अपने पुत्र या पुत्री के विवाह संबंधी विवरण, जिस परिवार में विवाह हुआ है उस परिवार के मुखिया का नाम एवं वर्ण, साथ ही अपना पता, ई-मेल और मोबाइल नंबर भेजना होगा। प्रारंभिक चयन के बाद योग्य आवेदकों को संस्था की ओर से एक विस्तृत आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे भरकर जमा करना होगा। विशेष बात यह है कि इस सम्मान के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इसमें भाग ले सकें। संस्था को उम्मीद है कि यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, आपसी सद्भाव बढ़ाने तथा जातिगत विभाजनों को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

 

सनातन संगम न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल कृष्ण ने समाज के सभी पात्र परिवारों से इस सम्मान हेतु नामांकन भेजने की अपील करते हुए कहा कि, सामाजिक समरसता और मानवीय एकता को मजबूत करने वाले परिवारों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक उदाहरण स्थापित किए जाएंगे।

 

नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए संस्था द्वारा जारी संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं-  संपर्क - 9837175914, 8191010237

No comments:

Post a Comment