डाॅ. वासिफ काज़ी
नित्य संदेश, इंदौर। गत दिवस इंदौर स्थित 56 दुकान के जे एंड जे गेमिंग हब में साहित्यिक संस्था शब्द मंत्र द्वारा एक काव्य गोष्ठी का सुखद आयोजन किया गया। लगभग तीन घंटे रचनाकारों के शानदार काव्य पाठ ने उपस्थित श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
काव्य संध्या में कविता, ग़ज़ल, नज़्म, मुक्तक आदि सुनाकर साहित्यकार साथियों ने उमस भरे मौसम को ख़ुशगवार बना दिया।
काव्य संध्या के अतिथि ग़ज़लकार श्री रशीद अहमद शेख़ थे, कार्यक्रम ( काव्य गोष्ठी ) की निज़ामत ( संचालन ) श्री दिनेश वर्मा दानिश ने किया। काव्य गोष्ठी में शहर के साहित्यकार श्री बालकराम शाद,डॉ. वासिफ़ काज़ी, ओमप्रकाश बब्बू, प्रो. इसरार मो. खान, सुनील वर्मा मुसाफ़िर, बृज मोहन शर्मा, मदनलाल अग्रवाल, डॉ. अजय ढींगरा, बद्र मुनीर ख़ान, संजय जैन बेज़ार, दिनेश दवे, मुश्ताक़ अंसारी, सरफ़राज़ नूर, राजेंद्र राज,राजेश तिवारी, प्रेमसागर आदि ने अपने बेहतरीन रचना पाठ से सभी को प्रभावित किया। काव्य गोष्ठी में चंद नौजवान शायर दोस्तों ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी।
काव्य गोष्ठी में दिनेश दानिश के उम्दा संचालन में डॉ. वासिफ़ काज़ी, बद्र मुनीर, डॉ. ढींगरा, सरफ़राज़ नूर ने डॉ. बशीर बद्र साहब को अपनी अपनी ग़ज़लों से ख़िराजे अक़ीदत पेश की। कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन गौरव अग्रवाल मन ने किया। इस अवसर पर उनका भी स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment