नित्य संदेश ब्यूरो
अलीगढ़। जन कल्याण समिति द्वारा समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला के स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में जन कल्याण समिति की टीम को कॉल विधायक अनिल पाराशर ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इमरान खान ,मुजफ्फर इकबाल,सचिव , मोहम्मद रिजवान कोषाध्यक्ष ने पुरुस्कार प्राप्त किया इस अवसर पर जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने मलखान सिंह ज़िला चिकित्सालय की टीम और अमर उजाला की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि समाज मैं सामाजिक संस्थाओं के कार्यों को सराहते हुए सम्मानित करते रहना चाहिए जिस से संस्थाओं का सामाजिक कार्य के प्रति मनोबल और उत्साह तो बढ़ेगा ही साथ ही और लोगों में भी समाजसेवा के प्रति जागरूकता के साथ उत्साह भी पैदा होगा।

No comments:
Post a Comment