Wednesday, June 17, 2026

"आओ चलें ख़ुशियों के द्वार" राजयोग शिविर का आयोजन

नित्य संदेश, इंदौर। ब्रह्माकुमारीज़ के व्यंकटेश नगर एक्सटेंशन स्थित प्रभु उपहार भवन सेवाकेंद्र द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क व्यक्तित्व एवं आध्यात्मिक विकास शिविर "आओ चलें खुशियों के द्वार" का भव्य शुभारंभ प्रभु उपहार भवन में हुआ।

इस शिविर का शुभारम्भ कालानी नगर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी, अहिल्या आश्रम सीएम राइज स्कूल के प्राध्यापक देवेंद्र रामिश, पत्रकार सपना साहू तथा ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने दीप प्रज्जवलन करके किया। इस अवसर पर आदरणीय जयंती दीदी जी ने "संकल्प शक्ति" विषय पर प्रेरणादायी एवं दिव्य उद्बोधन देते हुए सकारात्मक विचारों की शक्ति और जीवन में उनके प्रभाव पर प्रकाश डाला। वहीं बहन सपना साहू ने अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा कर उपस्थित जनों को आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित किया।


शिविर के दौरान विभिन्न विषयों जैसे मन की शक्तियां, द पासवर्ड ऑफ हैप्पीनेस, अनावश्यक विचारों पर नियंत्रण, स्ट्रेस फ्री लाइफ, सेल्फ लव आदि पर अनुभवी वक्ताओं द्वारा सत्र आयोजित किए गए।

शिविर का आयोजन प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल दोनों समय किया गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों के अनेक रहवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर में आकर उन्हें मानसिक शांति, सकारात्मकता एवं नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उमंग, उत्साह एवं आध्यात्मिक जागरूकता देखने को मिली।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा, जिसमें शिविर पूर्णतः सफल एवं प्रभावशाली सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment