Sunday, June 21, 2026

योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने पर जोर दिया

मोहम्मद इमरान 
नित्य संदेश, किठौर। माछरा ब्लॉक सभागार में कर्मचारियो अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय 12 वा योग दिवस आयोजित योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने पर जोर दिया 

रविवार को माछरा ब्लॉक पर तैनात एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि ब्लॉक के स्टाफ ग्राम पंचायत सचिव एडीओ एवं वीडियो ने योग दिवस पर योग कार्यक्रम में भाग लिया आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संजय देसवाल ने वृद्धावस्था में होने वाली भूलने की समस्या तथा विभ्रम (कन्फ्यूजन) जैसी अवस्थाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक राहत प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास तथा सकारात्मक दिनचर्या के महत्व पर भी बल दिया।

योग प्रशिक्षक गौरव तोमर ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, भुजंगासन, कटिचक्रासन, शशांकासन, मंडूकासन तथा अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम मेंपंचायत विक्रांत त्यागी सचिव सुनील प्रसाद ,सुधीर राघव,अभिषेक रस्तोगी,ताजुद्दीन,आशीष कुमार,निशा शर्मा,जितेंद्र कुमार,अनुभव ,संजय त्यागी विशाल त्यागी आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment