Breaking

Your Ads Here

Monday, June 15, 2026

​इंदौर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा जाल सभागृह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, सुदर्शन गुप्ता, राजो मालवीय, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल, टोली संयोजक हरप्रीत सिंह बक्शी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नेताओं के संबोधन

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव:

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में रहने का गौरव हासिल किया है, ये गौरव देश के करोड़ों लोगों के आशिर्वाद से यह गौरव हासिल हुआ है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता 32 देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से उन्हें नवाजने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम सब उनकी इस उपलब्धियों पर गौरवांवित है कि हमें ऐसे नेता का नेतृत्व मिला है, जिन्हें पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त हुआ है।"

"ये अहिल्या माता की पावन नगरी है। इंदौर का नाम आता है तो इंदौर की स्वच्छता की बात होती है। इंदौर देश की सबसे स्वच्छ नगरी भी है। देश के दिल में इंदौर बसता है।"

"मोदी जी के विराट नेतृत्व में देश की सोच और सामर्थ्य को बदल कर रख दिया है। मोदी जी ने मुश्किल परिस्थियों में भी देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। यही वज़ह है उनके प्रति जो देश की जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, इसलिए आज 22 राज्यों में भाजपा समर्थित सरकारें है।"

"मोदी जी के नेतृत्व में विकास के साथ साथ गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी एतिहासिक कार्य हुआ है। उनके सशक्तिकरण के लिए योजनाएं बनी है। हमारी सरकार के काम करने का आधार विकास, सेवा सुशासन और जनकल्याण है, इसलिए 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के ऊपर आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आज जो योजनाएं बनती है पूरी पारदर्शिता औऱ सेवा भाव के साथ उन पर काम होता है, यही वजह है कि हितग्राहियों के खाते में पूरा पैसा जाता है, पहले के प्रधानमंत्री 1 रुपया भेजते थे तो हितग्राहियों के पास 15 पैसा ही पहुंचता था। यह बदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आया है।"

"मोदी जी के नेतृत्व में धारा 370, तीन तलाक जैसे कानून खत्म हुए तो 500 वर्षों बाद श्री राम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हुए। एक तरह विकास, तो दूसरी ओर विरासतों को सहेजने का काम भी एतिहासिक रूप से हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है, हम सब उनके इस संकल्प में सहभागी बन कर देश को आत्मनिर्भर भारत- विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग दे।"


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:

​"2014 के पहले का भारत और 2014 के बाद का भारत इसकी तुलना कीजिए। 2014 के पहले का भारत विश्व मंच पर कहा था, विश्व मंच की गतिविधियां चलती रहती थी, लेकिन हमारी कोई भूमिका नहीं थी,इस्लामिक देशों की एकता के कारण विश्व मंच पर पाकिस्तान मजबूत था, लेकिन 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में इस्लामिक राष्ट्र भी अब मोदी जी के साथ है और आज पाकिस्तान अकेला खड़ा है, ये हमारे नेतृत्व की उपलब्धि है। 2014 के बाद हमारी सेना ताकत बढ़ी है, अब हम निर्यात करने लगे है।"


सांसद शंकर लालवानी:

​"मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो हमारा इंदौर का विकास भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर की कनेक्टिविटी अच्छी होती है तो शहर का आर्थिक विकास तेजी से बढ़ता है, इसलिए हमने स्टडी करते हुए शहर की रोड, रेल्वे और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को बेहतर करने का काम किया है। जिसके फलस्वरुप लॉजिस्टिक्स कम्पनिया इंदौर आ रही है। जिससे इंदौर की आर्थिक ग्रोथ बढ़ी है।"


नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा:

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के फलस्वरुप आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। एक दौर हमने ऐसा भी देखा जब लोगों के हाथों में आज भी बड़ी माता और छोटी माता के निशान होंगे जब लोगों को बड़ी माता छोटी माता निकलती थी तो कहते थे कि परहेज करो, आजादी के 60 साल बाद तक छोटी माता और बड़ी माता के टीके का निर्माण नहीं हो पाया वही एक दौर हमने कोविड महामारी के दौरान देखा जब मोदी जी के नेतृत्व में 2 -2 वैक्सीन का निर्माण किया। देश के करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगाया ही बल्कि दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजकर महामारी से उनकी रक्षा करने का काम मोदी जी ने किया है।"


कार्यक्रम का संचालन एवं आभार

संचालन: मनीष बिशानी

आभार: विशाल गिदवानी

स्वागत एवं प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति

अतिथियों का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर्ता: 

हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, गौतम शर्मा, सचिन बंसल, दीप्ति हाडा, रानू अग्रवाल, बंटी गोयल।


मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बात रखने वाले प्रबुद्ध जन: 

रुचिजी, सुनीला दुबे, राजेश अग्रवाल, डॉ संध्या, सुप्रभात चौकसे, डॉ रेश्मा खुराना, रमेश गुप्ता, प्रमोद डफरीया, राजकुमार साबु, डॉ निकिता बेंजामिन।


उपस्थित गणमान्य जन एवं महिला उद्यमी: 

सूरज केरो, हरिनारायण यादव, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पिपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्रसिंह केसरी, भारत पारख, नेहा शर्मा, स्वाति काशीद, मुद्रा शास्त्री, नारायण पालीवाल,  मंजू ठाकुर,  इन्दु श्रीवास्तव, वरुण पाल, गोविंदसिंह पंवार, दीपांश खण्डेलवाल, दीपेश पंचोरी, सुधा सुखयानी, शिवानी अड़सपुरकर, निधि बंग, भावना चौधरी, श्रेष्ठा जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व महिला उद्यमी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here