रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली ने दर्जनों युवाओं को रोज़गार मेले में शामिल कराया।
परीक्षितगढ़ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ''मेगा रोज़गार मेला 2026'' का आयोजन किया गया। जिसमें टाटा अमेज़न, फिलिपकार्ट, पार्ले, HDFC बैंक जैसी 150 प्लस कम्पनियों की भागीदारी रही। मेरठ से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर ने दर्जनों युवाओं को रोज़गार मेले में शामिल कराया।
मुदब्बिर अली ने कहा कि यह रोज़गार मेला बेराजगार युवाओं के लिए उनके सुनहरे सपनों का अवसर है। सभी प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र देकर विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली। मेरठ से युवा कांग्रेस नेताओं में मुदब्बिर अली रोहित कोठरा अब्दुल्लाह आरिफ़ राजपूत शहबाज़ आदि मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment