Tuesday, June 23, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर आयुक्त और डीआईजी ने की समीक्षा


-अधिकारियों संग मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक (द्वितीय) का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मेरठ, गाजियाबाद की संभाग स्तर पर दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने विशेष रूप से जेएफडी कार्य योजना को लागु करने हेतु अतिशीघ्र एक्शन प्लान बनाने पर जोर दिया, साथ ही सभी संबंधित विभागों को इस कार्य योजना पर साथ मिलकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। एनएचएआई को एनएच-58 पर बने सभी अवैध कट बंद करने के आदेश दिए, जनपद में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने हेतु सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए।

इस अवसर पर राजेश कुमार श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक मेरठ, अनीता सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी मेरठ, अम्बरीश कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मेरठ, सुधांशु रंजन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मेरठ, पीके सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद एवं मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment