Sunday, June 21, 2026

राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रवादी मित्र मंडल द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी मित्र मंडल द्वारा आज एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के सभी स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री हिमांशु वशिष्ठ ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे तथा "स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत" के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।

श्री वशिष्ठ ने यह भी घोषणा की कि अब राष्ट्रवादी मित्र मंडल के केंद्र पर प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे नियमित योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी नागरिकों का स्वागत रहेगा। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ, महामंत्री प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ गौड़, उपाध्यक्ष अशोक तोमर, संजय अग्रवाल, राजेश शर्मा, कमल सोनकर, मनीष मित्तल, अमित, श्याम कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment