Breaking

Your Ads Here

Monday, June 15, 2026

भाकियू का चार दिवसीय चिंतन शिविर हरिद्वार में शुरू

नित्य संदेश ब्यूरो

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन का चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर की शुरुआत हरिद्वार में हुआ जिसमें मेरठ इकाई के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता  सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर हरिद्वार पहुंचने शुरू हो चुके हे 

हरिद्वार चिंतन शिविर पर लाल कोठी पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने मेरठ इकाई का कैंप कार्यालय बनाया जिसमें किसानों के रुकने और खाने पीने की व्यवस्था हेतु लंगर भंडारे की व्यवस्था की गई हे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मेरठ कमिश्नरी पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरूआत की जाएगी और किसानों की समस्या जैसे स्मार्ट मीटर, किनोनी मिल भुगतान एवं चीनी सप्लाई , जर्जर तार , खाद , समिति में ब्याज का भ्रष्टाचार आदि समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, राजपाल, नरेश मवाना , मेजर सुरेन्द्र, अनूप यादव, ऋषिपाल, सत्येंद्र, सुनिल, आशीष, डीके, जोनी, रामफल शर्मा , पप्पन जाटव, जज सिंह, बंटी सरदार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here