Saturday, June 20, 2026

अजराड़ा में हाफिज़ हाजी एहसान के ईंट के भट्ठे का उद्धाटन

इकराम चौधरी

नित्य संदेश, मेरठ सरधना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में शुक्रवार को हाफिज़ हाजी एहसान के नवस्थापित ईंट भट्ठे का उद्घाटन प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान डॉ. मौलाना अब्दुल मालिक मुग़ीसी, मोहतमिम जामिया गुलज़ारे हुसैनिया अजराड़ा के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, उलेमा और समाजसेवियों ने भाग लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत दुआ के साथ हुई। इसके बाद डॉ. मौलाना अब्दुल मालिक मुग़ीसी साहब ने भट्ठे का औपचारिक उद्घाटन किया और हाफिज़ हाजी एहसान को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कारोबार में तरक्की, बरकत और सफलता की दुआ की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, मेहनत और पारदर्शिता के साथ किया गया व्यापार समाज और देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देता है।


समारोह में जामिया गुलज़ार-ए-हुसैनिया, अजराड़ा से प्रकाशित होने वाली मासिक उर्दू पत्रिका "यादगार-ए-असलाफ़" के प्रधान संपादक मौलाना आस मोहम्मद गुलज़ार कासमी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जामिया के सभी सम्मानित उस्तादों ने भी समारोह में शिरकत की और भट्ठे के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं एवं दुआएं पेश कीं।


इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा हाफिज़ हाजी एहसान को नई व्यावसायिक शुरुआत पर बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया और देश व समाज की खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई गई।

No comments:

Post a Comment