Wednesday, June 10, 2026

बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र  के गांव अगवानपुर में बीती देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर, सो रही मां गुलरेफा, पत्नी शाहिदा, बेटी मुशफिया, पत्नी फरहान से सोने के कानों से कुंडल खींचे और फरार हो गए।घटना की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।


मौके पर थाना प्रभारी सुधीश सिरोही फोर्स के साथ पहुंचकर आसपास कांबिंग की। लेकिन चोरों का कोई पता नहीं लग सका। बुधवार को पीड़ित परिवार के घर एस पी देहात अभिजीत कुमार भी फोर्स के साथ, मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से कई बिंदुओं पर जांच की। तथा परिजनों से जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन भी दिया। इस मामले में ग्राम अगवानपुर निवासी शाहमीर पुत्र शाहिद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सपा नेता नुरुल्लाह खान बताया कि गांव में ऐसी पहली घटना है जबकि भाजपा प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के बड़े दावा करती हैं, आज महिला सुरक्षित नहीं है। पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ है, शीघ्र ही घटना का खुलासा करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment