Monday, June 22, 2026

जीटीबी, मेरठ इलेवन और मेरठ चैंपियन ने जीता मैच


-15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए मैच

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जूनियर वर्ग में दो और सीनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। इसमें जीटीबी और मेरठ इलेवन व मेरठ चैंपियन की टीम ने मैच जीता।

जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। इसमें देवांश ने 62, असकान ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने तीन, लक्ष्य, सार्थक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी चैंपियन की टीम 197 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से सुएब ने 49, वंशिका ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने दो, देव ने दो विकेट लिए। 

दूसरे मैच में मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 177 रन बनाए। इसमें विवेक ने 45, उवेश ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में फवाज ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ड्रेगन की टीम 160 रन ही बना सकी और 17 रन पीछे रह गई। टीम की ओर से तनिष्क ने 41, भाविक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में युग ने 4, विवेक ने 4 विकेट लिए।

सीनियर वर्ग में हुए तीसरे मैच में मेरठ चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इसमें विशाल ने 108 रन और शिवा ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हयात, अरनव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ डोमिनेटर्स की टीम 170 रन पर अऑल आउट हो गई और 16 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से मोहित ने 80, आदित्य ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में असद, सागर और आरव ने दो-दो विकेट लिए। 

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार से 7 से 10 वर्ष के खिलाड़ियों के बीच पहला फाइनल मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment