Wednesday, June 24, 2026

मजलिसों में हजरत अब्बास की शहादत बयां की

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मोहर्रम की आठवी तारीख को सुबह से ही हजरत अब्बास की याद में जगह-जगह नन्हें बच्चों ने सक्का बनकर अलम-ए-मुबारक उठाये। शहर सहित जैदी फार्म लोहिया नगर में आयोजित मजलिसों में हजरत अब्बास की शहादत बयां की गयी और जुलूस निकाले गये। 

इसी क्रम में रात्रि 8 बजे कोठी अतानक स्थित मौलाना अफजाल हुसैन मरहूम के अजाखाने सेे जुलूस अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरामद होकर हुसैनाबाद डा. इकबाल हुसैन मरहूम के अजाखाने पहुंचा जहां काजिम हुसैन जैदी मरहूम के अजाखाने से तालिब अली जैदी के प्रबन्ध में दूसरा मन्नती अलम-ए-मुबारक बरामद होकर इसी जुलूस में शामिल हुआ। जुलूस घंटाघर, मनसबिया पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जिसमें अन्जुमन तन्जीम-ए-अब्बास के सफदर अली, काशिफ जै़दी, दारेन, ज़िया जै़दी ने पुरदर्द नौहे पढ़े। जुलूस के प्रबन्धक गजनफर अब्बास, तालिब अली जै़दी रहे। 

इसके उपरान्त अजाखना शयक अली कोटला से रात्री 9 बजे अन्जूमन इमामिया के जेरे इन्तेजाम कदीमी जुलूस अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास गमगीन माहौल में बरामबद होकर वैली बाजार, छोटी कर्बला होता हुआ मनसबिया घंटाघर देर रात्रि पहुच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस में हुसैनी सौगवारों ने कमा (तलवार) का मातम करके अपनी मन्नते पूरी र्कीं जुलूस में अन्जूमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चाँद मिया, रविश, मीसम ने नौहे पढ़े, जुलूस में बड़ी सख्या में हुसैनी सौगवार शरीक रहे।

जै़दी फार्म में जुलूस - 
डा0 मज़हर जैदी मरहूम के अज़ाखाने सैक्टर 10 शास्त्री नगर से अलम-ए-मुबारक बरामद होकर पंजेतनी इमामबारगाह पहुचे जिसमें अनेकों अज़ाखानों से अलम-ए-मुबारक बरामद होकर इस जुलूस में शामिल हुये। इस दौरान आतिफ जै़दी अपने छः माह के बेटे और बाकर रज़ा अपनी छः माह की नवासी जुड़वा मासूम बच्चों को तपती धूप में साथ लेकर चल रहे थे यह मन्जर देखकर कर्बला की याद ताजा हो गयी और हुसैनी सौगवारों की आंखों में आंसू छलक उठे। 

दूसरा जुलूस - जैदी फार्म स्थित इम्तियाज हुसैन मंगू मरहूम के अज़ाखाने से अयाज़ हुसैन के प्रबन्ध में जुलूस अलम-ए-हजरत अब्बास 4 बजे दिन बरामद होकर हुसैनी इमामबारगाह धोबी वाली गली पहुच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस में अंजुमन फौजे हुसैनी सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सौगवारों ने मातम व नौहेख्वानी की। इसी क्रम में रात्री 8 बजे आमिर जै़दी के प्रबन्ध में सै0 10 से जुलूस अलम-ए-मुबारक गुरूद्वारा रोड़ से होता हुआ, जैदी सोसायटी के गेट नं0 2 से इमामबारगाह इमामबारगाह पंजेतनी पहुंचा, सैक्टर 4 के अज़ाखानों से अलम-ए-मुबारक बरामद होकर शाहजलाल हाॅल सै0 4 पहुचे। 

नौ मौहर्रम 25 जून के कार्यक्रम: मौहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि शहर सहित जैदी फार्म में भी रात्रि में सभी अज़ाखानों और इमाम बारगाहों में हुसैनी सौगवारों का गश्त रहेगा। 

फूलों पर जुलजनाह - सुबह 11 बजे अंजुम जै़दी के अज़ाखाने से इमामबारगाह पंजेतनी तक गुलाब के फूलों पर जुलजनाह बरामद होगा। 
गश्ती जुलजनाह - रात्रि 12 बजे शाहजलाल हाॅल सै0 4 शास्त्री नगर से गश्ती जुलजनाह बरामद होगा। इसके उपरान्त इमामबारगाह पंजेतनी में अज़ान-ए-अली अकबर रात्री 3 बजे मजलिस का आयोजन किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment