नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्व विद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा क्लब-60 के सहयोग से शनिवार को टैगोर पार्क में हेल्दी एजिंग पर विशेष शिविर आयोजित किया गया।
क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि हेल्दी एजिंग का अर्थ ताउम्र स्वस्थ तन मन के साथ समाज में सक्रिय और खुशहाल रहना है। ताकि रोग मुक्त रह कर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सके। सीसीएसयू में योग विज्ञान की सहायक प्रो. डॉ.अंजू मलिक व पंच कर्म के महिला अनुभाग की प्रभारी डॉ.राखी सिंह ने योग व प्राणायाम कराया तथा सांसों की लयबद्धता सिखाई। उन्होने बताया कि विश्व विद्यालय द्वारा रियायती दरों पर पंचकर्म की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर डा. संजय माथुर,मुकेश कुमार,एस के वर्मा, अरूणा माथुर,साधना रस्तोगी,अनुपमा वर्मा, अंजू,सीमा,मोनिका व मीनाक्षी शर्मा आदि योगी जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment