Wednesday, June 17, 2026

जेयष्ठ माह की अमावस्या, छोटी दूज पर बाबा के विशाल जागरण का आयोजन हुआ

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। फलावदा थाना क्षेत्र के ग्राम गडीना में स्थित बाबा मोहन राम मंदिर पर जेयष्ठ माह की अमावस्या छोटी दूज पर बाबा का विशाल जागरण किया गया। वहीं एक दिवसीय मेला भी लगा। 

मंजीत सिंह गुरुजी ने ज्योति जलाकर भजन संध्या के साथ जागरण का शुभांरभ किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद गृहण कर बाबा से अपने परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम गड़ीना में बाबा मोहन राम के मंदिर पर मंगलवार की रात बाबा मोहन राम खोली वाले श्री कृष्ण जी, विष्णु के अवतार कहलाए जाते हैं, उनका विशाल जागरण किया गया। जहां भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी अर्जी लगाकर अपने परिवार के लिए मन्नते मांगी। 

मंजीत गुरुजी ने भक्तों को तथा उनके घर, परिवार में समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया। भक्तों ने धर्म लाभ उठाया। बाबा मोहन राम जागरण में मंडली के चांदवीर, अजीत, जय वीर ने एक से एक से बढ़कर एक बाबा के भजन सुनाए। जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर दीपक भंडारी, संजीव प्रजापति, महेंद्र गुरु अजीत, महेंद्र सिंह, आशु, आशीष कुमार, बिजेंद्र भाटी, नरेश कुमार, बिरेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment