Breaking

Your Ads Here

Tuesday, June 16, 2026

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सात दिवसीय योग शिविर का दूसरा दिन सम्पन्न

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग गुरु स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलित एवं सशक्त बनाता है। 

स्वामी कर्मवीर महाराज ने शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के प्राणायामों एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम तथा उज्जायी प्राणायाम के नियमित अभ्यास से श्वसन तंत्र मजबूत होता है तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि उज्जायी प्राणायाम गले एवं श्वास संबंधी समस्याओं में लाभकारी है, जबकि कपालभाति एवं भस्त्रिका प्राणायाम शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। योग गुरु ने कहा कि नियमित प्राणायाम से धैर्य बढ़ता है और मानसिक शक्तियों का विकास होता है। उन्होंने प्राकृतिक उपचारों की चर्चा करते हुए बताया कि कुछ प्राकृतिक फलों एवं औषधीय पौधों का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। उन्होंने रासायनिक तत्वों से युक्त उत्पादों के अत्यधिक प्रयोग से बचने तथा प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने बताया कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के समन्वय से अनेक शारीरिक समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने प्रतिभागियों को संतुलित आहार लेने, तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने कुछ बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक दवा के विषय में बताया।


एलोपेसिया- 

मुलेठी 50 ग्राम, ब्रहिंगराज 50 ग्राम, विजयसार गंभारी फल, पियाबंसा लिसोड़ा, त्रिफला , बालों के लिए


आंखों के लिए- 

अजमोदा, मुलेठी, गुड़मार, सौंफ, हड़जोड़, दारुहल्दी,लोधी, शतावर, मंजिष्ट मात्रा बराबर


पेट फूलने के दवाई- 

सौंफ, इलायची, दालचीनी, पोदीना, सोंठ, गोरखमुंडी, इन्द्रयनफल 25 ग्राम


पेट साफ करने के लिए-

इन्द्रयंफल 50, सौंफ 25, सनाय 25 , त्रिफला 25 ग्राम, गुलाब फूल 25, सोंठ 25, पाषाणभेद 50 ग्राम- 


पित्त के लिए- 

मुलेठी 50 ग्राम इलायची 50 ग्राम सौंफ 25 ग्राम, आंवला 25 , गुलाबफुल 25 , शतावर 25 ग्राम - के लिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here