Sunday, June 21, 2026

योग से निरोग जीवन का संदेश: शोभित विश्वविद्यालय एवं 70 यूपी बटालियन एनसीसी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ एवं 70 यूपी बटालियन एनसीसी, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय के योगाचार्य श्री रामकिशोर ने योग एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास एवं प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति बढ़ती आयु में भी स्वस्थ, ऊर्जावान एवं निरोग जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मात्र 15 से 20 मिनट योग एवं प्राणायाम करने से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. त्यागी, डॉ. गणेश भारद्वाज, श्री दीपक गोयल,डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अनिकेत, डॉ. राजीव कुमार, श्री सुनील कश्यप, श्री शशांक, श्रीमती उम्मीद तोमर एवं श्री कल्याण सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. कुलदीप कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अफ्रीका यूनिवर्सिटी, जिम्बाब्वे के डीन इंजीनियरिंग प्रो. (डॉ.) योगेश अवस्थी ने सहभागिता करते हुए योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया तथा युवाओं से इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों से आए एनसीसी के 55 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापकगण विजय माहेश्वरी, पवन कुमार एवं अनुज कुमार सहित अनेक शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में सहायक अध्यापक अभिनव पाठक, आजाद सिंह, सुखवीर सिंह ढाका एवं ईशान सैफी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन, अनुशासित दिनचर्या एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment