Friday, June 19, 2026

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस पर मेरठ में सेवा का महाअभियान

महानगर कांग्रेस कमेटी के विशाल रक्तदान शिविर में 302 यूनिट रक्तदान, मानव सेवा का बना नया कीर्तिमान

राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। नेता प्रतिपक्ष, जननायक एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, मेरठ द्वारा महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में नारायण भवन, कनोहलाल महिला डिग्री कॉलेज, शारदा रोड, मेरठ में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक एक भव्य एवं विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व दादा दादी वृद्ध आश्रम गंगानगर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ राजन त्यागी के संयोजन में आयोजन किया गया।
  
रक्तदान शिविर में ही महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भी जन्मदिन की राहुल को शुभकामनाएं प्रेषित की। यह रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी अभियान बन गया। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले इस सेवा अभियान में 302 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया तथा राहुल गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देशहित में उनके निरंतर संघर्ष की कामना की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन सत्य, संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को समर्पित है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान करना सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेवा है और यही कांग्रेस की विचारधारा का मूल संदेश है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। आज का यह विशाल रक्तदान शिविर उसी सेवा भावना का सशक्त उदाहरण है। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं नागरिकों ने यह संदेश दिया है कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।"

शिविर में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी समाजहित, मानव सेवा, संविधान की रक्षा तथा देश के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला,महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, आदित्य शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर,सलीम खान, राज केसरी, डॉ संजीव अग्रवाल, बबीता गुर्जर, बबली देवी, अर्पित अग्रवाल, मोहिउद्दीन गुड्डू, ठाकुर तेजवीर सिंह, डॉ.कर्मेंद्र सिंह, हेमचंद ठेकेदार, मतन सिंह डेड़ा, मनिंदर सिंह बाल्मीकि, दिनेश अग्रवाल, सलीम पठान, सलीमुद्दीन शाह, प्रदीप जैन, डॉ दिनेश मोहन शर्मा, पीयूष रस्तोगी, मास्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नसीम राजपूत, अनिल अरोड़ा,जेपी शर्मा, सुमित विकल, अनुरुद्ध त्यागी, डॉ राजीव गौड, केडी शर्मा, प्रवीन कुमार, विनोद सोनकर, महेंद्र शर्मा, नीरज वासने, आशुतोष अग्रवाल, सुदीप शर्मा, डॉ अनिल शर्मा, यासर सैफी आदि।

No comments:

Post a Comment