Saturday, June 27, 2026

28 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के पश्चात 2097 बूथों पर होगा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण वर्ग

 

• बूथ स्तर और प्राथमिक कार्यकर्ताओं का होगा डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग


• प्रत्येक बूथ पर 200 कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण


• भाजपा इंदौर नगर की कामकाजी बैठक सम्पन्न 

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण के अंतर्गत बूथ समितियों के सदस्यों और प्राथमिक सदस्यों के प्रशिक्षण डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के सन्दर्भ में आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा इंदौर नगर की कामकाजी बैठक नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेश पालीवाल, महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्षी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती संस्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग  प्रोग्राम के अंतर्गत बूथ और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से डिजिटल होगा कार्यकर्ता अपने मोबाइल से सरल और संगठन अप्प पर जाकर डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण 28 जून को सुबह 11:40 बजे सभी 2097 बूथों पर एक साथ आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता सरल व संगठन अप्प में जाकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर क्लिक करने पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो सकेंगे। 4 विषयों पर विषय वक्ता द्वारा दिए गए उद्बोधन के वीडियों के माध्यम से प्रशिक्षण होगा। इसमें प्रशिक्षार्थियों का टेस्ट भी होगा और उन्हें प्रश्नोत्तरी भी हल करना होगी। उसके पश्चात उन्हें प्रशिक्षण वर्ग का डिजिटल प्रमाण पत्र भी मिलेगा। 


श्री मिश्रा ने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से पूर्व सभी 2097 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण कार्यकर्ता सुनेंगे। सुबह 10:30 बजे सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं उनके व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन भी होगा।

बैठक में राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी,भारत पारख, महेश जोशी, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, नारायण पालीवाल, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी सहित मंडल  अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।


• ये होगा कार्यक्रम 

10:30 बजे : बूथ पर एकत्रीकरण 

10:35 से 10:55 बजे तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं उनके व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त उद्बोधन 

11 बजे : मन की बात...

11:40 बजे से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का प्रशिक्षण प्रारंभ करना एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर डालना है। 




No comments:

Post a Comment