Sunday, June 21, 2026

“राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा इंटर्नशिप-2026’’ में ’’डिजीटल आतंकवाद, वित्तीय धोखाधड़ी एवं महिलाओं व बच्चो से जुड़े साईबर अपराधों’’ पर दिल्ली पुलिस साईबर युनिट का विशेष व्याख्यान

विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में दो सप्ताह से चल रही “राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा महिलाओ एवं बच्चों के खिलाफ बढ़ते साईबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम’’ विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में आए दिल्ली के ज्वाइंट कमिश्नर/आई.जी./ए.डी.जी. रैंक श्री रजनीश गुप्ता, चीफ (इंटेलीजेंस फ्यूजन एण्ड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन) यूनिट ने कहा कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में साईबर अपराधों के मकड़जाल को तोड़ने के लिए पुलिस एवं सुरक्षा एजेन्सियों के साथ-साथ आप जैसे “साईबर सुरक्षा प्रहरी/साईबर कमाण्डो का रोल बेहद अहम’’ है। अकेले आप अपने मोबाईल में सिर्फ “संचार साथी’’ एप डाउनलोड कर इस पर किसी भी प्रकार की फ्राडकॉल्स, मैसेज/संदेश या अन्य किसी डिजीटल अपराध की रिपोर्टिंग कर पचास प्रतिशत से अधिक साईबर अपराधों पर अंकुश लगा सकते है। 

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डॉ. सी.वी. रमन सभागार में आज साईबर सुरक्षा के ग्यारहवें दिन “राष्ट्रीय सुरक्षा इंटर्नशिप-2026’’ के “डिजीटल आतंकवाद, वित्तीय धोखाधड़ी, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े साईबर अपराध’’ विषय के विशेष सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस वरिष्ठ आई.पी.एस. श्री रजनीश गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमति अंजलि कटारिया, विख्यात साईबर एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टण्डन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। 

इस अवसर पर वित्त निदेशक सी.ए. युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, डॉ. आसिया वाहिद, डॉ. शिल्पा रैना, डॉ. श्रीराम गुप्ता, एस.एस. बघेल, शक्तिध्वज, रिया चौधरी, सचिन, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment