Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

​द्वारकापुरी पुलिस की कार्रवाई: मंगलसूत्र झपटने वाली गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार; ₹4 लाख का माल बरामद ​

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। 8.06.2026 को शाम लगभग 6 बजे झूलेलाल मंदिर के पास, वैष्णव कॉलेज के पीछे वाले मार्ग गुमास्ता नगर क्षेत्र में एक महिला से काले रंग की एक्सेस सुजुकी स्कूटी पर सवार तीन युवकों द्वारा झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनकर फरार होने की घटना कारित की गई थी। फरियादिया की सूचना पर थाना द्वारकापुरी में अपराध क्रमांक 235/26 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


शहर में झपटमारी, स्नैचिंग एवं लूट जैसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में  घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दीशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।


पुलिस टीम द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 2 आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चैन एवं पैंडल बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी, जो थाना परदेशीपुरा क्षेत्र से चोरी की गई थी, उसे भी जप्त किया गया। चोरी का माल खरीदने वाले शुभम रैकवार के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

अभिराज उर्फ अनुराग पिता बंटी सुनहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी भागीरथपुरा, इंदौर।

अभिषेक पिता बद्रीलाल विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाल बाउंड्री, गुरशंकर, इंदौर।

एक विधि-विरुद्ध बालक।

शुभम रैकवार पिता टीकम सिंह रैकवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी नंदानगर, इंदौर (चोरी का माल खरीदने वाला)।


 जप्त मशरूका 


— सोने की चैन कीमत लगभग 2,50,000 रु. 

— सोने का पैंडल कीमत लगभग 50,000 रु. 

— घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी कीमत लगभग ₹1,00,000रु. 


कुल जप्त मशरूका : लगभग 4,00,000रु


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरीक्षक मनीष मिश्रा, उप निरीक्षक राम सिंह, प्रधान आरक्षक तनमय तोमर, प्रधान आरक्षक अभिषेक पवार,आरक्षक कृष्णचंद शर्मा, आरक्षक शिवपाल सोलंकी, आरक्षक अरुण जाट, थाना चंदननगर के आरक्षक गौरव परमार एवं जोन-04 साइबर कार्यालय की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here