Tuesday, May 12, 2026

महावीर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर भव्य आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय के अंतर्गत महावीर नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उनके सेवा भाव एवं समर्पण को दर्शाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी सरधना डॉ. गौतम द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है तथा समाज में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। नर्सिंग विभाग के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने कहा कि नर्सिंग सबसे सम्मानित एवं आवश्यक प्रोफेशन में से एक है तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा नर्सिंग विभाग के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नर्सिंग विभाग के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा , गुंजन सिंह, दिव्यांशी त्यागी, शिप्रा, मार्था मार्टिन, प्रीति धामा, गौरांक पाल, शैली, अभिषेक सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment