नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन के अनुपालन में इतिहास विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम श्रखला के अंतर्गत सोमनाथ का इतिहास नामक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रणवीर राणा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सोमनाथ के इतिहास को प्रदर्शित करती हुई एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर अनेक शोधार्थी, विद्यार्थी व इतिहास विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। लघु फिल्म के माध्यम से बाहर में ज्योतिर्लिंग माने जाने वाले सोमनाथ मंदिर के समय-समय पर ध्वश एवं सृजन को दर्शाया गया। अतिथियों ने सराहना करते हुए लघु फिल्म को अत्यंत प्रेरक बताया तथा समाज में इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की।

No comments:
Post a Comment