-राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में पहुंचे पत्रकारों ने जाना ग्रामीण जीवन का संघर्ष, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम बोले- 'महिला जनप्रतिनिधि ही ग्रामीण भारत की असली ताकत'
अशोक सोम
नित्य संदेश, सिरोही/माउंट आबू। अरावली की वादियों में बसे *सिराली नगर पंचायत (सालगांव)* में *नारी शक्ति* किस तरह *विकास की नई इबारत* लिख रही है, इसकी बानगी देखने को मिली जब *ब्रह्माकुमारीज शांतिवन* में चल रहे *राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन* के पांचवें दिन *ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन* का प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा।
महिला पार्षद जमुना देवी* एवं उनके *पति करन सिंह राठौर* ने पत्रकारों का भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के *राष्ट्रीय महासचिव चौधरी हरेंद्र सिंह*, *राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी*, *राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम*, *रामकृष्ण रघुवंशी विवेक त्यागी* आदि शामिल 'पहाड़ों में नारी शक्ति के संघर्ष की कहानी' । बातचीत में *जमुना देवी* ने बताया कि *पर पर्वतीय क्षेत्र* होने के कारण यहां की *महिलाओं* को *दोहरी चुनौती* का सामना करना पड़ता है। *एक तरफ* *जंगली जानवरों* - तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा का *खतरा* बना रहता है जो अक्सर *छोटे बच्चों* व *गोवंश* पर *हमला* कर देते हैं। *दूसरी तरफ* *पानी*, *सड़क*, *शिक्षा* व *स्वास्थ्य* जैसी *बुनियादी सुविधाओं* के लिए *संघर्ष* करना पड़ता है।इसके बावजूद हम हार नहीं मानते जमुना देवी ने कहा। मैं सुबह 5 बजे उठकर घर का काम निपटाती हूं, फिर पति करन सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गांव के विकास की योजनाओं को जमीन पर उतारती हूं। मनरेगा, स्वच्छ भारत, हर घर जल जैसी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
बातचीत के दौरान करन सिंह राठौर* ने बताया कि उनका *मुख्य व्यवसाय खेती-बाड़ी* व *भैंस पालन* है। *"जंगली जानवरों के डर से खेतों की रखवाली रात-रात भर करनी पड़ती है। फिर भी हम दूध बेचकर अपना गुजारा करते हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं। जमुना देवी खुद महिला समूह बनाकर दूसरी महिलाओं को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ रही हैं।राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम ने की सराहना । ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन* के *राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम* ने कहा सिराली आकर देखा कि असली भारत गांवों में बसता है और गांवों की असली ताकत यहां की नारी शक्ति है। जमुना देवी जी जैसी महिला पार्षद जंगली जानवरों के खौफ, संसाधनों की कमी और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद जिस जज्बे से समाज सेवा कर रही हैं, वह पूरे देश के लिए मिसाल है। मीडिया का दायित्व है कि हम ऐसी सकारात्मक कहानियों को राष्ट्रीय पटल पर लाएं। शांति, सद्भाव और विकास का संदेश फैलाएं।
उन्होंने आगे कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाना जरूरी है ताकि जमुना देवी जैसी जनप्रतिनिधियों को और मजबूती मिले। पत्रकारों ने गांव की स्वच्छता आपसी सौहार्द* और *शिक्षा के प्रति जागरूकता* की सराहना की। करन सिंह राठौर ने प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि वे भविष्य में भी गांव आते रहें।



No comments:
Post a Comment