नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग द्वारा “फ्रंटेंड फोर्ज: क्रिएटिविटी एंड डिजाइनिंग चैलेंज” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की यूज़र इंटरफेस डिजाइनिंग समस्याओं के व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं डिजाइनिंग कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रिंस राज, द्वितीय वर्ष बी.टेक. छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमडी समीर राय, द्वितीय वर्ष बी.टेक. छात्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि बिट्टू कुमार सिंह एवं आदित्य कुमार, बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिवांगी शर्मा एवं हीमानी चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों के नवाचार एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. संदीप कुमार, प्रोफेसर विजय माहेश्वरी, असिस्टेंट प्रोफेसर विशाल, छोटे नसीम सहित समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में वंशिका जैन एवं मनाली तोमर का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment