Friday, May 15, 2026

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र स्मृति देकर सम्मानित किया

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सामाजिक सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शुक्रवार को वीनस गार्डन में मजदूर दिवस मनाते हुए क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र स्मृति देकर सम्मानित किया  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर एससी एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करें तभी मजदूर आगे बढ़कर खुशहाल होंगे  मजदूर अपनी कड़ी  मेहनत कर  बच्चों को शिक्षा दिलाते हैं जहां बच्चे शिक्षित होकर  देश सेवा के साथ-साथ  आईएएस आईपीएस बनते हैं उन्होंने कहा कि पूर्व सपा‌ प्रदेश सरकार में मजदूरों को नई-नई योजना चला कर उनके परिवार को मजबूत करने का काम किया है संगठन के माध्यम से गरीब मजदूर के बच्चे शिक्षा पर मजबूत हो रहे हैं इसलिए अपने परिवार में बच्चों को शिक्षित चरित्रवान निष्ठावान  बनाएं तभी देश विकसित होगा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एससी एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य रालोद नेता  नरेंद्र सिंह खजूरी ने कहा कि मजदूर दिवस पर अपने बच्चों को शिक्षा की शपथ दिलानी चाहिए क्योंकि शिक्षा से ही बच्चे आगे बढ़कर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राज्यपाल आईएएस आईपीएस जैसे पदों पर आसीन होते हैं अपने माता-पिता स्कूल क्षेत्र का नाम रोशन करते है देश प्रदेश सरकार मजदूरों के हितों में दिन-रात नई-नई योजना चला कर देश में खुशहाली लाना चाहते  है जहां सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया संगठन ने ऐसे कार्यक्रम कराकर  अच्छा कदम उठाया है कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी अशोक सम्राट ने किया वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया इस मौके पर प्रधान शिवदत्त देवीदास गौतम बिशनपाल सिंह बंटी कपिल सम्राट जिला पंचायत सदस्य डा विनेश रवि किशन रीना वर्मा विक्की खजूरी रवि शेखर आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment