इकराम चौधरी
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सोंदत निवासी एक युवक ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव सोंदत निवासी अबरार पुत्र महाराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन स्वीना की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव खजूरी निवासी सरताज पुत्र शोकिन के साथ हुई थी। आरोप है कि पांच मई की शाम करीब सात बजे उसकी बहन का फोन आया और उसने बताया कि उसके पति सरताज, ननद गुर्जरीन और नंदोई गुलफाम ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की है। साथ ही तुरंत वहां आने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि सूचना मिलने पर वह करीब साढ़े सात बजे अपनी बहन के ससुराल पहुंचा, जहां उसने देखा कि बहन के साथ मारपीट की गई थी और उसके चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। तो वहीं गंभीर रूप से घायल लड़की को परिजन पहले तो सीएससी किला परीक्षितगढ़ लेकर गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment