Thursday, May 7, 2026

बंद घर को बनाया निशाना, पुलिस ने गिरफ्तार किया चोर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। थाना क्षेत्र के अरनावली गांव में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने सीसीटीवी ओर यक्ष ऐप के माध्यम से घटना का राजफाश कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर चोरी हुए आभूषण और नगदी को बरामद कर लिया। आरोपित का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया। 


थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि अरनावली निवासी कुन्दन सिंह पुत्र हरकेश के बंद मकान में बदमाश घुस गए थे। कमरे के अन्दर से अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण समेत हजारों रुपये की नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की पीड़ित ने अज्ञात में तहरीर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा यक्ष ऐप के माध्यम से मिलान किया। तो पुलिस घटना में शामिल बदमाश के गिरेबान तक पहुंच गई। पुलिस ने देर रात इदरीशपुर पेपला निवासी अबु बकर को हिरासत में ले लिया। जिसके पास से चोरी गए आभूषण समेत मोबाइल ओर नगदी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करते हुए चालान कर पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment