Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 10, 2026

खो-खो इंटर स्कूल टूर्नामेंट में सोफिया गर्ल्स स्कूल बना चैंपियन

सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठसीआईएससीई मेरठ ज़ोन इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता 2026 (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन सेंट थॉमस स्कूल, खतौली में किया गया, जिसमें सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ (अंडर-19) में चैंपियन बना। 


सोफिया की टीम ने सेंट थॉमस खतौली की टीम को 24-14 से हराया। इसके अलावा सोफिया की टीम ने अंडर-14 में कांस्य पदक हासिल किया। यहां सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम ने सेंट मैरी एकेडमी की 19-3 से शिकस्त दी। सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस दौरान मिर्ज़ा शाहबाज बेग, जूली, कनिका और कोच अदन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here