Saturday, May 2, 2026

सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ‘विविधा’ नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत ‘विविधा’ नृत्य प्रतियोगिता का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 


कार्यक्रम में जज की भूमिका में मिस कीर्ति त्यागी (फाउंडर, नर्चर माइंड) एवं अंजना भारद्वाज (सीनियर कोरियोग्राफर, अभिनव नृत्यशाला) उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमिका सिवाच ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शनि ठाकुर एवं कीर्ति ठाकुर ने संयुक्त रूप से हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान पर अनीकेत जायसवाल एवं रिमांशी शर्मा रहे।

इस अवसर पर डायरेक्टर प्रोफेसर नीरज सिंघल ने कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कल्चरल कमेटी कन्वेनर दिव्या शर्मा ने कहा कि “विविधा जैसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। सभी प्रतिभागियों ने अपनी ऊर्जा और समर्पण से इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।”

कार्यक्रम में डॉक्टर गौरव त्यागी, इंजीनियर जी.आर. बैंथम, कंचन वर्मा एवं अर्चना द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सरगम अरोड़ा द्वारा किया गया। छात्रों में प्रताप, अंश, आर्यन, आयुष, प्रफुल, सार्थक एवं सूर्यांश आदि का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment