Friday, May 8, 2026

जिलाधिकारी ने मार्गों, सेतुओ, सडक सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों, सेतुओ की विशेष मरम्मत के संबंध में की बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में मार्गों, सेतुओं, सडक सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों, सेतुओं की विशेष मरम्मत के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों का पौधा भेंटकर स्वागत किया। 


बैठक में राज्य योजनान्तर्गत राज्य राजमार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण, प्रमुख/अन्य जिला मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य, धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण विकास हेतु निर्माण, औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क हेतु मार्गों के चौडीकरण/सुदृढीकरण/निर्माण कार्य, मार्गों के मिसिंग लिंक/नव निर्माण की कार्य योजना, लघु सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना, दीर्घ सेतु/रेल उपरिगामी/अधोगामी सेतुओं का निर्माण, ब्लैक स्पॉट/रोड सेफ्टी, भवन कार्य योजना, हैलीपेड निर्माण की कार्ययोजना आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कार्य योजना छूट गई है उनको भी कार्य योजना में शामिल किया जाये। उन्होने क्षतिग्रस्त सडक मार्गों को जल्द से जल्द ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।  इस अवसर पर मा0 विधायक अमित अग्रवाल, मा0 विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, मा0 विधायक अतुल प्रधान, सीडीओ नूपुर गोयल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment