Tuesday, May 26, 2026

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई व्यापार बंधु की बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आहूत की गई। बैठक का संयोजन अरुण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर मेरठ द्वारा कराया गया। 

बैठक में व्यापार बन्धु से सम्बन्धित कुल 31 समस्याएं शामिल थी, जिनमें से 08 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान/निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) कुवँर वीरेन्द्र मौर्य, अपर नगर आयुक्त नगर निगम सुश्री लवी त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता नगर निगम मेरठ, जिला सूचना अधिकारी, मेरठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग आदि विभागों के अधिकारी विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment