Saturday, May 9, 2026

अमेरिकन किड्स साकेत में बच्चों ने किए माँ के पाद प्रक्षालन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मातृ दिवस का उत्सव अमेरिकन किड्स साकेत में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपनी माताओं के पैर धोकर आशीष लिया। वहीं लड़कियों की माताओं को सरप्राइज़ गिफ्ट्स दिए गए।

स्कूल निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन ने बताया कि प्रति वर्ष अमेरिकन किड्स साकेत इस प्रकार की एक्टिविटी करता है। इससे माता पिता से बच्चों का बॉन्ड मजबूत होता है एवं भारतीय संस्कार उनमें निरूपित होते हैं। स्कूल कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी के नेतृत्व में बच्चों ने आज की एक्टिविटी की। इस एक्टिविटी में विशेष रूप से जैनब सैफी, शिवानी जैन, दिया गोयल, वंशिका, प्रियंका, सोनिका एवं स्नेहा चौधरी का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment