Saturday, May 9, 2026

घरेलू कलह से तंग आकर गंगनहर पुल पर पहुंची महिला

नित्य संदेश ब्यूरो 

रोहटा: थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला घरेलू कलह से तंग आकर गंगनहर पुल पर  शनिवार की दोपहर को पहुंच गई। महिला गंगनहर के अन्दर पानी में छलांग लगाती इससे पहले ही ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला को लेकर थाने आ गई। जहां पर पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि उन्हे शनिवार की दोपहर को सूचना मिली कि पूठखास गंगनहर पुल पर एक महिला गंगनहर के पानी के अन्दर कूंदने की फिराक में खड़ी है। जिसको ग्रामीणों ने पकड़कर बैठा रखा है। सूचना पर मौके पर पहुंची मिशन शक्ति टीम ने महिला को अपने साथ लेकर थाने आ गई। जहां पर महिला ने पुलिस टीम को क्षेत्र के डालमपुर गांव निवासी बताया। पुलिस ने महिला के स्वजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

No comments:

Post a Comment