Saturday, May 9, 2026

द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल कैलाशनगर खतौली में धूम धाम से मनाया गया मदर्स डे

नित्य संदेश ब्यूरो

खतौली। द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल कैलाशनगर खतौली द्वारा मातृत्व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में माताओं के त्याग, समर्पण एवं उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था।


स्कूल प्रबंधक अंकित चौधरी ने कहा कि माँ केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होती हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि माताओं के सम्मान और उनकी भावनाओं का आदर केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवनभर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविता पाठ एवं गीतों के माध्यम से मातृत्व की महिमा का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं युवाओं ने अपनी माताओं को पुष्प भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। 
प्रधानाचार्य विकास भार्गव द्वारा बताया गया की समाज में प्रेरणादायक भूमिका निभाने वाली कई माताओं ने अपने प्राणों की प्रवाह न करते हुए समाज में अपनी छाप छोड़ी है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही  
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया जिसमे मुख्य रूप से अनुज सैनी,अंजली,सिखा,पूजा,सोनम,अभिषेक ,ममता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment