Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 6, 2026

जन चौपाल का आयोजन किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा। गांव में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को जन समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया।  

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्रमुख उद्वेश्य है। 

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, प्रदेश को अपराध मुक्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों का भी व्याख्यान करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों शोषित, मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ी ओर जमींदारी प्रथा का खात्मा कर किसानो को उनका मूल अधिकार दिलाने का काम किया। 

उसके बाद उनके पुत्र चौधरी अजीत सिंह ने भी विपक्ष में रहते हुए हमेशा किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी। ओर अब जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होकर मोदी ओर योगी के मार्ग दर्शन में किसानो मजदूरों शोषितों को विकसित कराने का सपना पूरा करेंगे। विकसित भारत के सपने को साकार करने में जयंत चौधरी सहयोग करने में कटिबद्ध है। और वह दिन दूर नहीं जब एनडीए एक देश एक राष्ट्र की स्थापना कर प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित करने के संकल्प को पूरा करेगा। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जानी मंडल अध्यक्ष प्रदीप ने की। संचालन हरि शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहटा ने किया। इस मौके पर, अनुज शर्मा , अक्षय दहिया, बिल्लू खानपुर, संजय घाट, अभिमन्यु के कलजरी, सौरभ , सुरेंद्र चिंदौड़ी, जंगबहादुर, लीलू त्यागी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान जन चौपाल में बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here