Tuesday, May 12, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में ‘परिधान निर्माण प्रौद्योगिकी’ पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला फैशन उद्योग की आधुनिक तकनीकों का ज्ञान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन के फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन विभाग द्वारा फाइन आर्ट्स संकाय के अमृता शेरगिल कॉन्फ्रेंस हॉल में परिधान निर्माण प्रौद्योगिकी” (Apparel Manufacturing Technology) विषय पर एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फैशन उद्योग की आधुनिक तकनीकोंऔद्योगिक प्रक्रियाओं और करियर संभावनाओं से अवगत कराया गया।


इस अतिथि व्याख्यान का आयोजन प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्राडीननंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन तथा डॉ. नेहा सिंहविभागाध्यक्षफैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विशाल त्रिवेदीसीनियर असिस्टेंट प्रोफेसरएमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजीएमिटी यूनिवर्सिटी रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में अपैरल मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओंऔद्योगिक उत्पादन प्रणालियोंगुणवत्ता नियंत्रण उपायोंमें हो रही नवीन तकनीकी प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल विकासऔद्योगिक अनुभव और नवाचार के महत्व को समझाते हुए फैशन उद्योग में उपलब्ध व्यापक अवसरों से परिचित कराया। व्याख्यान के दौरान उपस्थित फैकल्टी सदस्यों में श्रद्धा यादवडॉ. सुरभि दासअनीश आनंददेवसुनी एवं चंद्रशेखर आर्य सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछेजिनका जवाब डॉ. विशाल त्रिवेदी ने विस्तारपूर्वक दिया।


इस अवसर ओर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में फैशन एवं परिधान उद्योग तेजी से तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं और नवीनतम तकनीकों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वहीं विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखनेनवाचार अपनाने और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।



यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत संवादात्मकप्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। डॉ. विशाल त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं को समझने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें अपैरल मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में करियर के अवसरों एवं व्यावसायिक विकास के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं समूह छायाचित्रों के साथ सफलतापूर्वक हुआ। विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय प्रशासनफैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग और सहभागिता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment