Tuesday, May 5, 2026

शिक्षिका दीपिका धारीवाल को किया सम्मानित


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। चरण सिंह विश्वविद्यालय का सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह मंगलवार उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा, जब शिक्षा क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले 'नींव के पत्थरों' को सम्मानित किया गया। 

'शिक्षामित्र सम्मान दिवस' के अवसर पर परीक्षितगढ़ के श्री पीएम प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की शिक्षिका दिव्यांग दीपिका धारीवाल, सतीश चंद नागर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, बीएसए आशा चौधरी, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद अरुण गोविल , विधायक अमित अग्रवाल, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पंडित सुनील ,कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. वी.के सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल,बीएसए आशा चौधरी द्वारा प्रशासित पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 शिक्षा मित्रों की सैलरी 10 से 18 हजार होने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर एआरपी जसप्रीत कौर, रतन लाल सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षामित्रों को शिक्षा की नींव बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment